-->

बहियारडीह के पास बंद खदान में बीसीसीएल की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला जब्त


कतरास न्यूज़:- सोनारडीह थाना क्षेत्र के बहियारडीह के योगीडीह के पास बंद पड़ी खदान मे बीसीसीएल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किया. बताया गया कि यहां लंबे समय से संगठित तरीके से अवैध खनन चल रहा था.स्थानीय लोगों के अनुसार तस्करों ने गांव की ओर जाने वाले जोरिया जल निकासी मार्ग को करकट व सीमेंट से बंद कर दिया था. सैकड़ों अवैध मुहानों के सक्रिय होने की बात भी सामने आई है.जिनकी सुरंगें बस्ती और चिटाही राम मंदिर क्षेत्र तक पहुंच चुकी थीं.जिससे भू-धंसान का खतरा बढ़ गया था.ग्रामीण महिलाओं के विरोध और धरना के बाद बीसीसीएल की सीआईएसएफ टीम के सैकड़ों जवानों के साथ मौके पर पहुंची। अभियान में करीब पांच हाइवा अवैध कोयला जब्त कर पुलिस को सौंपा गया और सभी मुहानों को डोजरिंग कर बंद किया गया.

Post a Comment

0 Comments