कतरास : मधुबन थाना क्षेत्र के खरखरी बाउरी टोला में वर्षों से चले आ रहे आपसी मतभेद और तनाव को आज एक ऐतिहासिक पहल के तहत समाप्त कर दिया गया। बस्ती के लोगों ने आपसी समझौते और सहमति से भाईचारे का परिचय देते हुए पुरानी सभी लड़ाई-झगड़ों को खत्म कर दिया। सभी ने मिलकर आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।
बताया जाता है की दो वर्ष पहले किसी बात को लेकर बस्ती के लोगों में विवाद हो गया था। इस कारण थाना पुलिस होने के बाद दोनो पक्ष में बात चीत बंद था।
इस महत्वपूर्ण बैठक एवं सहमति कार्यक्रम में शामिल रहे शशि गोप, गोपाल बाउरी, सुभाष बाउरी, अनिल गोप, बिरेन गोप, जयराम बाउरी, सोनू गोप, राजा गोप, सुरेश गोप, रामजय बाउरी, बंटी बाउरी, आनंद गोप, उदय बाउरी, प्राण बाउरी, भगीरथ गोप, नारायण बाउरी, बेधनाथ गोप, मुकेश बाउरी, संजय बाउरी, निर्मल बाउरी, सुनील बाउरी, बादल बाउरी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।


0 Comments