कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि गुरु प्रसाद गोंड, फ़ील्ड महाप्रबंधक कार्यालय (FGMO), रांची के उपस्थिती में आंचलिक प्रबन्धक द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाप्रबंधक महोदय के स्वागत एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। गुरु प्रसाद गोंड, फ़ील्ड महाप्रबंधक (FGMO), रांची ने सभा को संबोधित करते हुए शाखा प्रबंधकों को कासा-रिटेल टीडीआर, आरडी, सैलरी अकाउंट, एसएमए-डीएनपीए, रैम सेगमेंट (रिटेल, कृषि, एमएसएमई) में दिए गए लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए जून तिमाही के निर्धारित बजट को प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। श्री गोंड जी ने अंचल को “चैंपियन अंचल” बताते हुए सभी शाखा प्रबंधकों से अंचल की सफलता बनाए रखने और उसे बेहतर करने हेतु सक्रिय योगदान देने की अपील की।
धनबाद अंचल के आंचलिक प्रबंधक दिनेश प्रसाद ने शाखा प्रबंधकों से बातचीत की और अंचल की चैंपियनशिप बनाये रखने हेतु प्रेरित किया। बैठक में व्यापारिक कार्यनीतियों, प्रक्रिया सुधारों और स्थानीय मार्केट पहलों पर विस्तृत चर्चा हुई, जिनका उद्देश्य वृद्धि और ग्राहक सेवा में उत्कृष्टता हासिल करना है।
कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण अंग सम्मान सत्र और पुरस्कार वितरण था। जिसमें बैंक ऑफ़ इंडिया की महागामा शाखा में तैनात गार्ड को उनके अदम्य साहस और तत्परता के लिए सम्मानित किया गया, जिन्होंने शाखा को लूट के प्रयास से बचाया और जिस दौरान उन्हें चोट भी लगी। बैठक में उत्कृष्ट कार्यनिष्पादन करने वाली सभी शाखाओं को उनकी उपलब्धि हेतु सम्मानित कर पुरस्कार दिए गए। तत्पश्चात अभ्रतनु चंद उप आंचलिक प्रबंधक, धनबाद अंचल ने माननीय महाप्रबंधक का धन्यवाद ज्ञापित किया और बैठक में भाग लेने वाले सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।


0 Comments