-->

गोमो : चमड़ा गोदाम क्षेत्र में कबाड़ के ढेर में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप


गोमो। चमड़ा गोदाम क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कबाड़ी में वर्षों से जमा कबाड़ के विशाल ढेर में अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही कुछ ही क्षणों में उसने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची-ऊंची लपटों के साथ घना धुआं आसमान में फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई। आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए गए, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।हालांकि, स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की मांग की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments