कतरास:धनबाद जिला युवा राजद के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने आकाशकिनारी निवासी अशोक भुईयां को युवा राष्ट्रीय जनता दल का बाघमारा प्रखण्ड अध्यक्ष मनोनीत किया है । उन्होंने आशा व्यक्त कि है कि नव मनोनीत प्रखण्ड अध्यक्ष 'पूरी लगन एंव निष्टा के साथ अपने पद कि गरिमा को बनाये रखेंगे , साथ ही दल के नीति - सिद्धांतो को जन - जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे ।
जिला अध्यक्ष ने 15 दिनों के अंदर प्रखंड कमेटी की घोषणा करने का प्रखण्ड अध्यक्ष को निर्देश दिया है । साथ ही प्रवीण कुमार ने कहा कि जल्द ही पूरे धनबाद के हर एक प्रखंड में युवा राजद का विस्तारीकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी । इनके मनोनय पर राजद के प्रदेश महासचिव बैजनाथ यादव पार्टी के संस्थापक सदस्य सुनील सिंह , वरिष्ठ राजद नेता आर एन सिंह,प्रदेश महासचिव सुखदेव विद्रोही, युवा जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता गुलशन खातुन प्रदेश महासचिव हातिम अंसारी प्रदेश सचिव जयप्रकाश यादव तारापदो धीवर जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप यादव पूर्व महानगर अध्यक्ष मो0 मंसूर आलम महानगर अध्यक्ष मुमताज कुरैशी युवा जिला उपाध्यक्ष प्रीतम कुमार यादव देवेन्द्र यादव बाघमारा पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष सौखी मांझी पिछड़ा प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार, नईम खान,रामउग्रह शर्मा, योगेन्द्र यादव, एडवोकेट सुरेश यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष विक्रमा यादव, प्रदेश अध्यक्ष व्यवसायिक प्रकोष्ठ तारकेश्वर यादव, जिला उपाध्यक्ष राधेश्यामयादव, युवा प्रदेश महासचिव अजीम अंसारी, ओबीसी प्रदेश महासचिव प्रभात कुमार, मुकेश यादव, बीरेंद्र यादव,शेखर यादव, प्रमोद यादव, रविन्द्र शर्मा,गणेश यादव,कैलाश ऋषि, हीरालाल टुडू, मुकेश भुईयां, राजेश उरांव, संजय राय,शाहबाज खान ,सद्दाम, सीताराम शर्मा, बबलू साव,कलीम ,आदि ने जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार एवं नव मनोनीत प्रखण्ड अध्यक्ष को हार्दिक बधाई दी है राजद नेता उदय शर्मा ने कहा कि इनके मनोनयन से संगठन कार्यकर्ताओं मे खुशियों की लहर दौड़ पड़ी है ,इनके नेतृत्व मे संगठन मजबूत होगा ।

0 Comments