घात लगाकर किया हमला
उमेश यादव गोधर स्थित एक आटा मिल में पिछले 7-8 वर्षों से काम करते थे और व्यापारियों से पेमेंट कलेक्शन का जिम्मा संभालते थे। मिल संचालक रतन अग्रवाल के अनुसार, रविवार सुबह भी उमेश कलेक्शन के लिए निकले थे। लौटते समय पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
लूट या रंजिश? पुलिस के सामने दोहरी चुनौतीघटना की सूचना मिलते ही गोंदूडीह, भूली और केंदुआडीह थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की कमान संभाल रहे प्रमोद पाण्डेय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर तफ्तीश शुरू कर दी है।
लूटपाट का शक: मृतक के पास कलेक्शन की कितनी नकदी थी और वह गायब है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।
रंजिश का एंगल: मृतक के भाई राजेश यादव ने बताया कि अभी यह साफ नहीं है कि हत्या लूट के इरादे से हुई है या इसके पीछे कोई पुरानी या व्यावसायिक दुश्मनी है।इलाके में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवालदिनदहाड़े हुई इस हत्या से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल पुलिस अपराधियों को दबोचने के लिए अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

0 Comments