-->

दुस्साहस : सोनारडीह में केबल चोरी का विरोध करने पर पंप ऑपरेटर को मार दी गोली, लोगों में आक्रोश और भय का माहौल


धनबाद :* सोनारडीह थाना से कुछ ही दुरी पर शुक्रवार देर रात अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। रात करीब 1:30 बजे केबल चोरी का विरोध करने पर पंप ऑपरेटर उमेश रविदास को अपराधियों ने गोली मार दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फिलहाल धनबाद में घायल कर्मी उमेश का इलाज चल रहा है.जानकारी के अनुसार, उमेश रविदास थाना के सामने स्थित पंप पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान कुछ अपराधी केबल चोरी कर रहे थे। विरोध करने पर अपराधियों ने उन पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गए। घायल उमेश को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी, मामले की निष्पक्ष जांच तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश दिया।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और भय का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments