केंद्र सरकार ने पासपोर्ट बनवाने और रिन्यू कराने की फीस में बढ़ोतरी कर दी है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी पासपोर्ट (संशोधन) नियम, 2026 के तहत नई दरें 1 जुलाई 2026 से पूरे देश में लागू हो जाएंगी। नई फीस लागू होने के बाद आम लोगों को पासपोर्ट सेवाओं के लिए पहले से ज्यादा भुगतान करना होगा।
नए नियम के मुताबिक 18 वर्ष से अधिक उम्र के आवेदकों के लिए सामान्य पासपोर्ट शुल्क बढ़ा दिया गया है। अब 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए 1,500 रुपये की जगह 2,500 रुपये देने होंगे। वहीं तत्काल सेवा के तहत यही पासपोर्ट बनवाने पर 5,000 रुपये शुल्क लगेगा।
इसके अलावा 60 पेज वाले जंबो पासपोर्ट की फीस भी बढ़ाई गई है। पहले जहां इसके लिए 2,000 रुपये देने पड़ते थे, अब इसकी कीमत 3,500 रुपये हो गई है। तत्काल सेवा में इसके लिए 6,000 रुपये का भुगतान करना होगा।
18 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट की फीस में भी बदलाव किया गया है। अब 36 पेज के नए पासपोर्ट के लिए 1,750 रुपये देने होंगे, जबकि पहले यह शुल्क 1,000 रुपये था।

0 Comments