दिल्ली न्यूज़:-दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के मद्देनजर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को इस ऑनलाइन संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके प्रदर्शन में शामिल हुए. प्रदर्शन में सैकड़ों लोग शामिल हुए जिनमें अधिकतर युवा हैं. इनमें से कई लोग कॉकरोच के मुखौटे पहने नजर आए और उनके हाथों में फूल थे. स्कूली छात्र भी अपने माता-पिता के साथ प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे. इसमें शामिल लोगों में ज्यादातर स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्रा और युवा पेशेवर हैं.प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में एकत्र हुए छात्रों ने नारे लगाते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की. सुबह दिल्ली पहुंचे दीपके ने समर्थकों से अनुशासन बनाए रखने और प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखने का आग्रह किया. कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी इस प्रदर्शन का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि अगर दीपके को गिरफ्तार किया गया तो वह छह सप्ताह का अनशन करेंगे. दीपके ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में जंतर-मंतर पर समर्थकों से मुलाकात को लेकर उत्सुकता व्यक्त की और उन्हें एक किताब और राष्ट्रीय ध्वज लाने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने प्रदर्शन में हिस्सा लेने आने वाले लोगों से पुलिसकर्मियों को करुणा और कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में फूल भेंट करने का भी आग्रह किया तथा इस बात पर जोर दिया कि आंदोलन प्रेम और शांति के साथ किया जाना चाहिए.कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से कहा गया है कि हमारा एकमात्र एजेंडा है - भारत की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने के लिए धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा.किसी भी भ्रामक रणनीति के झांसे में न आएं!उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी मांगा.कहा उनका इस्तीफ़ा लेकर रहेंगे.
पिंकी चौधरी ने दी धमकी
अक्सर विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले हिंदू रक्षा दल के प्रमुख पिंकी चौधरी भी इनमें से एक हैं। वह लगातार कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध करते देख रहे हैं। उन्होंने अपने समर्थकों से लाठी लेकर जंतर मंतर पहुंचने की अपील की है। वह खुलेआम कहते दिख रहे हैं कि लाठी लेकर जंतर-मंतर जाएंगे और पीटा जाएगा। पिंकी ने लिखा, 'कॉकरोच पार्टी, खेल सब समझ रहे हैं, बोलता कोई नहीं है। परंतु मैं चुप नहीं बैठूंगा, हम सड़कों पर उतरेंगे और इन्हें सेक्युलर कीड़े मकोड़ों को जवाब देंगे। मैं 6 जून पूरी ताकत के साथ लाठी लेकर जंतर मंतर, पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंच रहा हूं और आप?'

0 Comments