-->

संरक्षा आयुक्त (रेलवे) ने किया छिपादोहर-मंगरा रेलखंड के मध्य नवनिर्मित तीसरी रेल लाइन का निरीक्षण।


29 जून 2026 को श्री गुरु प्रकाश, संरक्षा आयुक्त (रेलवे), पूर्वी सर्किल, कोलकाता द्वारा धनबाद मंडल के अंतर्गत छिपादोहर-मंगरा रेलखंड के 15.619 कि.मी. नवनिर्मित तीसरी रेल लाइन का निरीक्षण सह स्पीड ट्रायल किया गया | निरीक्षण के क्रम में संरक्षा आयुक्त (रेलवे) ने रेल पथ, पुल-पुलियों, लेवल क्रॉसिंग, सिग्नलिंग व्यवस्था, संरक्षा एवं सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं का गहनतापूर्वक अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए | साथ ही मंगरा- बरवाडीह - छिपादोहर रेलखंड का स्पीड ट्रायल किया गया l इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण (साउथ) श्री राजीव गुप्ता तथा मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र सहित मुख्यालय एवं मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे |

यह जानकारी मनीष सौरभ वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

Post a Comment

0 Comments