गोमो: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत उर्दू प्राथमिक विद्यालय, लोको बाजार, गोमो की ओर से मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य लोगों को मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देना था।
इस दौरान शिक्षिका रुबीना कौसर ने बताया कि जिन मतदाताओं का नाम पिछली SIR मतदाता सूची में पहले से दर्ज है, उन्हें किसी अतिरिक्त दस्तावेज़ की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि अभिभावकों का प्रमाणपत्र उनके पुत्र-पुत्रियों के लिए भी पर्याप्त माना जाएगा। उन्होंने सभी नागरिकों से इस अभियान में सहयोग करने और अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने की अपील की।
रैली में बीएलओ मेनका देवी एवं बीएलओ वंदना देवी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। वहीं, रेहाना खातून ने भी अभियान का समर्थन करते हुए लोगों से मतदाता सूची पुनरीक्षण में सक्रिय सहभागिता की अपील की।

0 Comments