तोपचांची प्रखंड के मांगो गांव में झारखंड आंदोलनकारी सह आजसू नेता स्वर्गीय भवानी महतो की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में गिरिडीह लोकसभा सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने स्वर्गीय भवानी महतो के झारखंड आंदोलन और सामाजिक कार्यों में योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका संघर्ष और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
श्रद्धांजलि सभा में तोपचांची प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे नेताओं, समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों ने भी स्वर्गीय भवानी महतो को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समर्थक मौजूद रहे। सभा के दौरान उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

0 Comments