-->

महिला कल्याण संगठन द्वारा रेलवे ऑफिसर्स क्लब, रांगाटांड़, धनबाद परिसर में किया गया पौधारोपण।


धनबाद : 5 जून 26 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज 10 जून 26 को रेलवे ऑफिसर्स क्लब, रंगाटांड़, धनबाद परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की अध्यक्षा प्रिया मिश्र, उपाध्यक्षा अल्पना झा, सचिव मीनाक्षी, शैली सहित संगठन की अन्य सम्मानित सदस्याओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया | कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया | पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की अध्यक्षा द्वारा महिला कर्मचारियों के बीच जूट का बैग वितरित किया गया एवं सभी को अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का आग्रह किया गया | इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ, हरित एवं सतत भविष्य के निर्माण में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है।      

मनीष सौरभ

(वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी)







Post a Comment

0 Comments