-->

राज्य सरकार-प्रशासन के इशारे पर हो रहा है अवैध खनन : शत्रुघ्न महतो


कतरास: कतरास में आयोजित एक प्रेस वार्ता में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने सोनारडीह के बहियारडीह में अवैध खनन के दौरान हुई घटना को निंदनीय बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे क्षेत्र में राज्य सरकार और जिला प्रशासन के इशारे पर अवैध खनन कराया जा रहा है, जबकि कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए भ्रामक बयानबाजी कर रहे हैं।

विधायक ने कहा कि अवैध खनन के लिए राज्य सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार है और पासिंग के माध्यम से अवैध कोयला खनन को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने तथा उनके भाई ढुलू महतो ने विधानसभा सहित विभिन्न मंचों पर अवैध खनन के खिलाफ लगातार आवाज उठाई है।

श्री महतो ने कहा कि उनका परिवार चार कार्यकाल से बाघमारा की जनता का प्रतिनिधित्व कर रहा है और क्षेत्र के जनकल्याण के लिए कार्य कर रहा है। इस दौरान उन्होंने धनबाद के मेयर संजीव सिंह के बयान पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि मेयर को पहले झरिया की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए, जहां की समस्याएं किसी से छिपी नहीं हैं।

Post a Comment

0 Comments