तोपचांची : प्रखंड सभागार में सोमवार को BLO सुपरवाइजर एवं BLO के लिए दो दिवसीय बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर आवश्यक जानकारी दी गई।
प्रखंड विकास पदाधिकारी नूपुर कुमारी ने बताया कि SIR का दूसरा चरण 30 जून 2026 से प्रारंभ होकर 29 जुलाई 2026 तक चलेगा। इस दौरान गणना प्रपत्रों का वितरण, उन्हें भरवाना तथा उनका डिजिटाइजेशन किया जाएगा। इसी विषय पर BLO एवं BLO सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
बैठक में जिला से आए DCLR ने भी भाग लिया और निर्वाचन कार्यों के सफल संचालन हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। प्रशिक्षण में बताया गया कि गणना प्रपत्र मतदाताओं को दो प्रतियों में उपलब्ध कराना है, जिसमें एक प्रति भरकर वापस ली जाएगी तथा दूसरी प्रति पावती के रूप में मतदाता के पास रहेगी। साथ ही ASDD सूची को भी अद्यतन करने के निर्देश दिए गए।


0 Comments