-->

मधुवन बस्ती का 11 वर्षीय बालक शनिवार से लापता, परिजनों ने लोगों से की सहयोग की अपील


 
कतरास (मधुवन): मधुवन बस्ती निवासी गणेश महतो (11 वर्ष), पिता श्री सितेन्द्र महतो, शनिवार से लापता हैं। परिजनों के अनुसार, गणेश घर से बाहर निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद से परिवार और स्थानीय लोग लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

लापता बालक का विवरण:

नाम: गणेश महतो

उम्र: 11 वर्ष

पिता: श्री सितेन्द्र महतो

पता: मधुवन बस्ती, धनबाद

अंतिम बार पहना हुआ कपड़ा: ब्लू (नीले) रंग की टी-शर्ट

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को गणेश महतो कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करें।

📞 संपर्क नंबर: 7979966118

Post a Comment

0 Comments