-->

विश्व जनसंख्या दिवस पर तोपचांची में उत्कृष्ट सहियाएं सम्मानित

 


तोपचांची। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर तोपचांची सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान परिवार नियोजन एवं जनसंख्या नियंत्रण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सहियाओं को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के बारे में बताया गया कि धनबाद जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और उत्कृष्ट कार्य के लिए तोपचांची स्वास्थ्य समिति को भी पुरस्कार प्राप्त हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि सहियाओं की सक्रिय भूमिका से परिवार नियोजन संबंधी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में सफलता मिली है। कार्यक्रम के अंत में परिवार नियोजन से जुड़ी प्रोत्साहन राशि एवं अन्य लाभों का भी वितरण किया गया। यह जानकारी प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार के द्वारा दी गई है।

Post a Comment

0 Comments