-->

धनबाद में 'झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना' के तहत 3,46,091 लाभुकों के बीच 259 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान

 


सर्वजन पेंशन योजना के तहत 1,97,205 लाभुकों के बीच 60.96 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ सफ़ल भुगतान

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार धनबाद समाहरणालय के सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा 'झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना' के तहत जिले में माह अप्रैल 2026 से जून 2026 तक की कुल तीन माह की अवधि के लिए योजना का सफलतापूर्वक भुगतान किया गया है। इस योजना के अंतर्गत धनबाद जिले के विभिन्न प्रखण्डों और अंचलों को मिलाकर कुल 3,46,091 स्वीकृत मामलों में लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है।

इस तीन महीने की समयावधि के लिए कुल 2,59,56,82,500.00 रुपये (दो सौ उनसठ करोड़ छप्पन लाख बयासी हजार पांच सौ रुपये) की राशि का भुगतान किया गया है।

प्रखण्डवार और अंचलवार लाभुकों की संख्या का विवरण इस प्रकार है:

प्रखण्ड कार्यालय, गोविन्दपुर: 50,562

अंचल कार्यालय, झरिया: 44,387

प्रखण्ड कार्यालय, बाघमारा: 44,281

अंचल कार्यालय, धनबाद: 32,299

प्रखण्ड कार्यालय, तोपचाँची: 27,021

प्रखण्ड कार्यालय, निरसा: 23,712

प्रखण्ड कार्यालय, बलियापुर: 21,390

प्रखण्ड कार्यालय, कलियासोल: 19,899

अंचल कार्यालय, पुटकी: 18,143

प्रखण्ड कार्यालय, एग्यारकुण्ड: 16,677

प्रखण्ड कार्यालय, टुण्डी: 16,492

प्रखण्ड कार्यालय, पूर्वी टुण्डी: 9,740

अंचल कार्यालय, बाघमारा: 7,369

प्रखण्ड कार्यालय, धनबाद: 6,925

अंचल कार्यालय, एग्यारकुण्ड: 5,202

अंचल कार्यालय, बलियापुर: 1,137

अंचल कार्यालय, गोविन्दपुर: 855

कुल लाभुक: 3,46,091

मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना : वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम त्रैमास (अप्रैल से जून 2026) के तहत 1,97,205 लाभुकों के बीच 60.96 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ सफ़ल भुगतान।

Team PRD Dhanbad

Post a Comment

0 Comments