-->

ड्यूटी के दौरान गार्ड की हार्ट अटैक से मौत, विधायक मथुरा महतो ने दी ₹5 लाख की आर्थिक सहायता

 


तोपचांची। तोपचांची के संत थॉमस हाई स्कूल में कार्यरत एक सिक्यूरिटी गार्ड राम प्रसाद बाउरी की अचानक कार्य के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस बात की जानकारी जैसे ही टुंडी विधायक मथुरा महतो को मिली वे फौरन मृतक के परिजनों को दुख में शरीक होने पहुंचे और परिजनों को सांत्वना देते हुए फौरन पांच हजार नकद और पांच लाख रुपए का चेक आर्थिक सहायता के यता के रूप में प्रदान किए। विधायक की इस सहृदयता पर लोगों में विधायक के प्रति सम्मान बढ़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राम प्रसाद बाउरी पिछले एक साल से तोपचांची के संत थॉमस हाई स्कूल में गार्ड की नौकरी करते थे। शनिवार की सुबह ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े। स्कूल प्रबंधक राम प्रसाद को तत्काल सीएचसी तोपचांची पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर तोपचांची पुलिस अस्पताल पहुंची और कानूनी प्रक्रिया शुरू की। इधर जब इस बात की सूचना टुंडी विधायक मथुरा महतो को मिली तो वह तत्काल तोपचांची सीएचसी पहुंचे और परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए आर्थिक सहायता के रूप में पांच लाख का चेक और अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार नगद राशि देकर आगे भी हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस दौरान मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी एवं मृतक के परिजन मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments