-->

गोमो में ब्लड डोनेशन के तीसरे स्थापना दिवस पर महा रक्तदान शिविर का आयोजन।

 


गोमो: ब्लड डोनेशन के तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर रेलवे क्लब, गोमो में महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समाचार लिखे जाने तक 30 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

शिविर में धनबाद के एसजेएएस हॉस्पिटल की मेडिकल टीम द्वारा रक्त संग्रह किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में बर्नवाल महिला समिति, बर्नवाल सेवा समिति, लायंस क्लब धनबाद, रक्त मित्र धनबाद, थायरोकेयर गोमो तथा युवा रक्त संघ तेतुलमारी के सदस्यों और रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

इस अवसर पर समाजसेवी बी.सी. मंडल ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद और असहाय व्यक्ति का जीवन बचा सकता है। उन्होंने सभी लोगों से आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया।



Post a Comment

0 Comments