-->

तोपचांची प्रखंड सभागार में एस आई आर प्रशिक्षण सत्र का आयोजन।


तोपचांची : 2 जुलाई को प्रखंड कार्यालय सभागार तोपचांची में एस आई आर 2026 के निमित्त वॉलिंटियर्स के लिए विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक- शिक्षिकाओं के प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। 

प्रशिक्षण सत्र में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुश्री नूपुर कुमारी ने शिक्षकों की समस्याओं को सुनते हुए बीएलओ के साथ कैसे संबंध में स्थापित किया जा सकता है, गणना पत्र का वितरण कैसे शत् प्रतिशत सुनिश्चित किया जा सकता है, वितरित किए गए गणना पत्र को मोबाइल ऐप माध्यम से कैसे अपलोड किया जा सकता है, और पत्र मतदाता से प्राप्त भरे हुए गणना पत्र को प्राप्त करना ,स्कैन करना और अपलोड करना कैसे हो सकता है। 

श्री साकेत कुमार सिंह हर एक बिंदु स्थित रूप से चर्चा करके गणना प्रपत्र कैसे भरा जा सकता है कॉलम वाइज बताया। 

विभिन्न वॉलिंटियर्स के द्वारा अनेक प्रकार के बिंदुओं को उठाया गया जिसे बारी-बारी से आते हुए समस्या का निवारण किया गया। 

प्रशिक्षण सत्र को साकेत सिन्हा, चन्दन कुमार, कनक कांति मेहता, द्वारा बताया गया। 

कार्यक्रम में सभी बूथ सुपरवाइजर और कोषांग के सभी कर्मी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments