-->

गोमो भाजपा मंडल अध्यक्ष बने राकेश कुमार सिंह, नेताओं ने दी बधाई


गोमो: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर भाजपा धनबाद ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन कुम्भकार ने हटियाटांड निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश कुमार सिंह को गोमो मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया है।

मंडल अध्यक्ष बनाए जाने के बाद राकेश कुमार सिंह ने प्रदेश नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष मोहन कुम्भकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।

राकेश कुमार सिंह के गोमो मंडल अध्यक्ष बनने पर टुंडी विधानसभा के भाजपा नेता अजय कुमार सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, पूर्व सांसद पशुपति नाथ सिंह, पप्पू वर्णवाल, सुनील मंडल, राजू तिवारी, दिलीप गोस्वामी सहित भाजपा के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments