कतरास न्यूज़:- डीसी लाइन पर सोनारडीह हॉल्ट के समीप बने गोफ और मिट्टी कटाव स्थल का निरीक्षण कर रेल आंदोलनकारियों ने ट्रैक की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। राजेंद्र प्रसाद राजा, परवेज इकबाल, उमेश ऋषि, अजय सिंह समेत अन्य साथियों ने रेलवे ट्रैक के पोल संख्या 16/39 के पास स्थिति का जायजा लिया। नेताओं ने कहा कि धनबाद–चंद्रपुरा रेलखंड पर अवैध खनन की गतिविधियां भविष्य में रेल परिचालन के लिए खतरा बन सकती हैं। उन्होंने डीआरएम धनबाद से ट्रैक के आसपास अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने और नियमित निगरानी की मांग की। आंदोलनकारियों ने कहा कि लंबे जनआंदोलन के बाद 24 फरवरी 2019 को डीसी लाइन दोबारा चालू हुई थी, इसलिए इसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना रेलवे और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
0 Comments