-->

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा धनबाद-बन्धुआ रेलखंड का निरीक्षण।


धनबाद। शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र द्वारा धनबाद-बन्धुआ रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया | निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलखंड में सिग्नलिंग व्यवस्था, पुल-पुलियों, टनल तथा संरक्षा एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया | इस क्रम में निमियाघट-पारसनाथ स्टेशन के मध्य स्थित लिमिटेड हाइट सबवे (एलएचएस) का भी निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की | इसके उपरांत उन्होंने पारसनाथ एवं हजारीबाग रोड स्टेशनों पर स्टेशन परिसर, फुट ओवर ब्रिज प्रगति पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए | साथ ही गझंडी स्टेशन के पैनल रूम, रिले रूम एवं अन्य महत्वपूर्ण तकनीकी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संरक्षा मानकों के अनुपालन की भी समीक्षा की | इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।  

यह जानकारी मनीष सौरभ वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

Post a Comment

0 Comments