मधुबन थाना क्षेत्र के महेशपुर पंचायत-2 पंचायत निवासी 26 वर्षीय राहुल कुमार रजवार की गुजरात के अहमदाबाद में संदिग्ध परिस्थिति में करंट लगने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार राहुल 30 जून को मजदूरी के लिए अहमदाबाद गया था। 4 जुलाई को कॉल के माध्यम से सूचना मिली कि ट्रेन से घर लौटने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया, सुनते ही राहुल के पिता हैदराबाद रवाना हो गए।
हैदराबाद में असरवा सिविल हॉस्पिटल में 5 दिन इलाज के बाद 9 जुलाई को राहुल ने दम तोड़ दिया।
करंट लगने की सही परिस्थिति स्पष्ट नहीं पाया है। राहुल अविवाहित था और पिता सुरेश रजवार उर्फ बेलचू का एकमात्र सहारा था। पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं। आर्थिक तंगी के कारण शव लाना मुश्किल था।
विधायक ने बढ़ाया मदद का हाथ
सूचना मिलते ही बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने मानवता दिखाते हुए अपने निजी खर्च पर पोस्टमार्टम के बाद एंबुलेंस से शव अहमदाबाद से महेशपुर मंगवाया। शनिवार को शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। माता छवि देवी बार-बार मूर्छित हो रही थीं। तैलमेच्चो स्थित दामोदर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
0 Comments