ब्रेकिंग कतरास न्यूज़:-धनबाद जिले में ईडी की दबिश चल रही है.टीम अवैध कोयला खनन व उसके वितीय लेनदेन को लेकर छापेमारी चल रही है. धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र स्थित कनकनी चार नंबर में मंगलवार की अहले सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने जेएमएम नेता एवं जिला महानगर उपाध्यक्ष हरेंद्र के आवास एवं कार्यालय पर छापेमारी की.सूत्रों से जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5:30 बजे छह वाहनों के काफिले के साथ ईडी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच प्रक्रिया शुरू की. कार्रवाई के दौरान इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई, जिससे आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में गहमागहमी का माहौल बन गया.सोनारडीह के तेतुलिया स्थित रोहित यादव सहित झरिया, कपुरिया, धनबाद आदि जगहों पर भी रेड चल रही है.एक कोयला कारोबारी ने गेट नहीं खोला तो इडी की टीम सीढ़ी लगाकर अंदर प्रवेश किया.

0 Comments