-->

बैंक ऑफ इंडिया, धनबाद अंचल द्वारा किसान माह का सफल आयोजन

 


बैंक ऑफ इंडिया, धनबाद अंचल की ओर से किसान माह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एफ़जीएमओ रांची से पधारे उप-महाप्रबंधक श्री दीप शंकर, धनबाद अंचल के आंचलिक प्रबन्धक श्री दिनेश प्रसाद, उप - आंचलिक प्रबन्धक श्री अव्रतानु चंदा, कृषि ऋण विभाग आंचलिक कार्यालय से सुजया ब्रह्माचार्य , बाघमारा शाखा के वरिष्ठ शाख़ा प्रबंधक श्री विकास कुमार सिन्हा, केसरगढ़ शाखा के शाखा प्रबंधक श्री मनीष कुमार, तोपचांची शाखा के शाखा प्रबंधक श्री अनुराग पाठक , गोमो शाखा के शाखा प्रबंधक श्री अंकित गुप्ता, एनएससी बोस शाखा के शाखा प्रबंधक श्री तपन सिन्हा, मटियागढ़ ग्राम के मुखिया प्रतिनिधि श्री इंदल कुमार, खानूडीह ग्राम के मुखिया प्रतिनिधि श्री गोपाल महतो, डुमरा ग्राम के मुखिया श्री आनंद महतो, बरौरा ग्राम के मुखिया श्री देवानंद साव, बैंकिंग मित्र श्री रुपलाल साव, श्री सुबोध कुमार झा एवं श्री विकास गुप्ता सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान लगभग 150 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) तथा 40 महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) को ऋण स्वीकृत एवं वितरित किया गया। यह पहल किसानों और महिला समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने की दिशा में बैंक ऑफ इंडिया, धनबाद जिला का अग्रणी बैंक का महत्वपूर्ण प्रयास है।



Post a Comment

0 Comments