-->

अब मैं अनशन शुरू कर रहा हूं', सोनम वांगचुक को हटाते ही उनकी जगह भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके; एक बड़ी अपील

 


नयी दिल्ली :* भूख हडताल पर बैठ सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटा दिया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद अब सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने अनशन का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों से एक बड़ी अपील की है।

'अब मैं अनशन शुरू कर रहा हूं', सोनम वांगचुक को हटाते ही उनकी जगह भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके; एक बड़ी अपील

जंतर-मंतर पर लगातार 21 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस अस्पताल ले गई। इस दौरान सीजेपी ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें जबरदस्ती लेकर गई है। अब सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर अनशन शुरू कर दिया है। दीपके ने कहा कि अब वो भी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल का ऐलान करते हुए देश में सभी से अपील की है कि वो अपने-अपने शहरों में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें।

Post a Comment

0 Comments