-->

धनबाद युवा राजद जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व में एकदिवसीय सत्याग्रह एवं युवा आक्रोश दिवस धरना प्रदर्शन

 


धनबाद - युवा राजद जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व में नीट पेपर लीक मामले की जांच और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर - मंतर पर बीते 21 दिनों से अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के साथ बर्बरता पूर्ण कार्रवाई से आक्रोशित युवा राजद ने सोमवार को शहर के रणधीर वर्मा चौक पर सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत की । एक दिवसीय धरना - प्रदर्शन की, पाँच सदस्यीय टीम ने उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राज्य पाल को तीन सूत्री मांग पत्र सौपा । अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार एवं संचालन राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव उदय शर्मा ने की 'मौके पर जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि अनशनकारी सोनम वांगचुक की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है ,उन्होंने कहा कि सरकार की संवेदना मर चुकी है । लोकतंत्र की हत्यारीन सरकार के खिलाफ देश में जन आंदोलन खड़ी हो चुकी है उन्होंने कहा कि देश में लोक पर तंत्र हावी है और नीति नेपथ्य में चली गई है ।युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता गुलशन खातून ने धरना प्रदर्शन के दौरान भूख हड़ताल पर बैठे- वांगचूक को केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जबरन उठा ले जाना कायरतापूर्ण कार्रवाई है , सरकार के इस कृत की जितनी भी निंदा की जाए कम है । सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग और न्यायिक व्यवस्था पर लगातार प्रहार कर रही है ,उन्होंने आगे कहा कि देश में घोषित आपातकाल जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है । देश की जनता इस चुनौतियों का डटकर सामना करेगी । उपस्थित लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । सभा को मुख्य रूप से राजद के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप यादव प्रदेश उपाध्यक्ष गुलशन खातुन कोषाध्यक्ष आर एन सिंह युवा राजद प्रदेश महासचिव मुकेश यादव गणेश यादव प्रीतम कुमार देवेंद्र यादव उमेश यादव विशाल यादव यादव एकोनाथ पाल तोपचांची युवा प्रखंड अध्यक्ष एकरामुल अंसारी,बाघमारा युवा प्रखण्ड अध्यक्ष अशोक भुईयां पप्पु यादव देवन हांसदा शाहीद अंसारी भरत हुसैन कैलाश ऋषि दीपक तुरी के अलावे दर्जनों लोगों ने संबोधित ।

Post a Comment

0 Comments