तोपचांची पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए नवादा बिहार से भटक रकर आई एक मूक वधिर रूप से अस्वस्थ महिला एवं उसके दूध मुंहे बच्चे को सुरक्षित उसके स्वजन से मिलवाया। पुलिस की इस तत्परता और संवेदनशील कार्रवाई की लोग सराहना कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार समय से सूचना मिलने के बाद महिला के परिजनों से संपर्क कर उसे घर पहुंचाने की व्यवस्था की गई। परिजनों के आने के बाद उसे सौंप दिया गया और वह सुरक्षित अपने घर पहुंच सकी।
क्या है मामला:– तोपचांची थाना प्रभारी लव कुमार ने बतायकी मंगलवार को देर रात्रि तोपचांची चौक पर एक 28 वर्षीय महिला शोभा देवी अपने डेढ़ वर्षीय बच्चे अंकुश कुमार के साथ तोपचांची चौक पर भटकती हुई मिली । महिला न बोल पा रही थी न सुन प रही थी किसी तरह तोपचांची थाना प्रभारी लव कुमार को इसकी सूचना मिली जिसके उपरांत थाना प्रभारी लव कुमार, एसआई कुबेर साव , सतीश कुमार महतो द्वारा महिला को तोपचांची चौक से रेस्क्यू करवा कर थाने लाया और इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने महिला को उसके परिजनों से मिलवाने के लिए विशेष प्रयास शुरू किया। एस आई कुबेर साव ने महिला द्वारा दिखाए गए आधार कार्ड के माध्यम से जिसमें महिला का नाम शोभा देवी पता गाजियाबाद यूपी का अंकित था, उससे संभावित जानकारी एकत्र की वहां से पता चला कि उसके परिजन बिहार के नवादा में रहने लगे है। काफी मत्था पच्ची और मेहनत कर स्वजन तक संपर्क किया।
परिजनों को सूचना मिलने पर शोभा देवी के पिता दिनेश मिस्त्री , पति श्याम सुंदर तोपचांची थाने पहुंचे और महिला की सा कुशल अपने साथ घर ले गए।
स्वजन ने पुलिस की इस त्वरित और मानवीय कार्रवाई के लिए पुलिस का आभार जताया। परिजनों ने बताया कि महिला के खोने से परिवार के लोग काफी परेशान थे।

0 Comments