-->

नीट पेपर लीक और छात्रों पर लाठी चार्ज के विरोध में भीम न्याय संगठन का विरोध मार्च, पुतला दहन।

 


तोपचांची। नीट पेपर लीक और जंतर मंतर में प्रदर्शन कर रहे छात्र छात्राओं पर लाठी चार्ज के विरोध में शुक्रवार को तोपचांची में भीम न्याय संगठन के बैनर तले हटिया मैदान से एक विरोध मार्च निकला गया और तोपचांची के सुभाष चौक पहुंच कर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की गई। विरोध मार्च का नेतृत्व भीम न्याय संगठन के अध्यक्ष मनोज कुमार दास एवं संस्थापक तस्लीम अंसारी ने किया। इस दौरान दर्जनों युवा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन के दौरान अध्यक्ष मनोज कुमार दास ने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा पेपर लीक जैसी गंभीर घटना से पूरे देश के छात्र आक्रोशित हैं और अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस के द्वारा बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज किया गया, जिसमें कई छात्र-छात्राएं घायल हुए। विरोध मार्च का समर्थन देने पहुंची राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष गुलशन खातून ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा तो युवाओं के साथ सड़क पर उतरकर संघर्ष करेंगे और हर हाल में धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा। सरकार का हर मोर्चे पर नाकाम साबित हो रही है। मौके पर भीम न्याय संगठन के अध्यक्ष मनोज कुमार दास,संस्थापक तस्लीम अंसारी, गुलशन खातून, जानी बाबू अंसारी, अहमद अंसारी, छोटन राम, अमित राम, बिनोद विश्वकर्मा, सरजू रविदास, भुनेश्वर रविदास, मो तालिब अंसारी, राजेश राम, तौहीद अंसारी, रुखसाना खातून, मोहन दास, मालती कुमारी, साजिद अंसारी, मो आरिफ, सहित दर्जनों युवक मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments