-->

नेरो गांव में पौधारोपण कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीसी ने किया जागरूक

 


तोपचांचीः स्वावलंबी ग्राम नेरो में रविवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन ने पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर तोपचांची प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार, अंचल अधिकारी नीलू टुडू, बीडीओ नुपुर कुमारी एवं विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। उपायुक्त ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की सुरक्षा और देखभाल भी जरूरी है।

Post a Comment

0 Comments