चौपारण NH पर भीषण टक्कर, गैस कटर से निकाले गए शव; 15 वर्षीय बेटा बचा अकेला
मामला मधुबन थाना क्षेत्र के फुलारीटांड पंचायत बुदोरा का
कतरास न्यूज़:-झारखंड के चौपारण थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे पर शनिवार शाम करीब 6 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। मधुबन थाना क्षेत्र के बुदोरा कॉलोनी निवासी बीसीसीएल कर्मी शिव कुमार भुईया अपनी पत्नी, दो बेटियों और ससुर के साथ कार से गया जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिससे कार आगे चल रहे भारी वाहन के नीचे जा घुसी। हादसा इतना भयावह था कि सभी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गैस कटर से वाहन काटकर शव निकाले गए। हादसे में परिवार का 15 वर्षीय बेटा, जो साथ नहीं गया था, अब अकेला रह गया है।

0 Comments