जिले के विभिन्न पब्लिक स्कूलों में चलने वाली वैन और अन्य वाहनों में जीपीएस सिस्टम व सीसीटीवी कैमरा लगाने समेत सुरक्षा के अन्य मानकों का पालन करने का निर्देश दिया गया है।जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी ने वैन चालकों के साथ बैठक कर इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए हैं। वैन संचालकों ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए इन नियमों के अनुपालन पर सहमति जताई है। हालांकि, सीसीटीवी और जीपीएस लगाने पर होने वाले खर्च को लेकर संचालक परेशान हैं।एसोसिएशन ने इन उपकरणों को लगवाने के लिए जिला परिवहन कार्यालय से समय की मांग की है। वैन चालकों का कहना है कि सुरक्षा उपकरणों पर होने वाला खर्च अंततः अभिभावकों को ही वहन करना होगा।
0 Comments