-->

“मई दिवस-2026” के उपलक्ष्य में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन।


धनबाद। 4. मई 26 को रेलवे ऑडिटोरियम, धनबाद में “मई दिवस-2026” के उपलक्ष्य में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया | पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की अध्यक्षा श्रीमती प्रिया मिश्र एवं महिला कल्याण संगठन की अन्य सदस्याओं के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारम्भ किया गया | इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की अध्यक्षा द्वारा विभिन्न विभागों के 84 चतुर्थवर्गीय रेल कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया | साथ ही 25 मोटर वाहन चालकों को पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल के कल्याणकारी कार्यक्रमों में योगदान देने हेतु विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की अध्यक्षा द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल कर्मचारियों को पुरस्कृत करना नहीं, बल्कि कठिन परिस्थितियों में निरंतर मेहनत कर सुरक्षित एवं सुचारु ट्रेन संचालन सुनिश्चित करने में उनकी अहम भूमिका की सराहना करना है। उन्होंने कहा कि रेल कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण ही भारतीय रेल की मजबूती का आधार है। कार्यक्रम के दौरान संगठन की उपाध्यक्षा श्रीमती कविता, श्रीमती अल्पना झा एवं श्रीमती शैली सहित संगठन की अन्य सम्मानित सदस्याएँ एवं मंडल के कर्मचारीगण उपस्थित थे | 

यह जानकारी मनीष सौरव वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक,धनबाद एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

Post a Comment

0 Comments