डुमरी विधानसभा के इसरी बाजार में अनियंत्रित ट्रक द्वारा कई वाहनों एवं लोगों को रौंदे जाने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। इस हृदयविदारक घटना में अबतक आधा दर्जन से अधिक लोगों के निधन एवं कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि एक बेकाबू ट्रक ने तेज रफ्तार से करीब 13 वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत होने की सूचना है। जबकि 12 से 15 लोगों की स्तिथि गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों एवं प्रशासन की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

0 Comments