-->

तोपचांची सुभाष चौक पर पुलिस का जागरूकता अभियान, ऑटो चालकों को दी सख्त चेतावनी


तोपचांची : सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए, तोपचांची पुलिस के द्वारा तोपचांची सुभाष चौक पर ऑटो, टोटो चालकों और राहगीरों के बीच एक जागरूकता अभियान इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी लव कुमार के द्वारा चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य ने सड़क हादसों में होने वाली मौतों को कम करना और लोगों के व्यवहार में बदलाव लाना है। साथ ही बेवजह इधर-उधर ऑटो खड़ी करने को लेकर ऑटो चालकों को भी जमकर फटकार लगाई और ट्रैफिक नियमों के तहत यातायात का पालन करने का निर्देश दिया। इस दौरान थाना प्रभारी लव कुमार ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो और टोटो चालकों पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उन्होंने सभी को हिदायत देते हुए बताया कि ओवरलोडिंग क्षमता से अधिक सवारी बैठने बिना लाइसेंस, गलत दिशा में गाड़ी चलाने और जहां-तहां बेवजह ऑटो रोककर सड़क अवरुद्ध करने पर भारी जुर्माना व कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तोपचांची सुभाष चौक पर जहां तीन मुहाने होने के कारण तीन तरफ से गाड़ियों का आवागमन होता है। गोमो रेलवे स्टेशन जाने-आने तथा दिल्ली कोलकाता रूट पर वाहनों के आवागमन के कारण इसे काफी व्यस्त और भीड़ भाड़ से भरा चौक माना जाता है। इधर सर्विस रोड पर दुकानदारों ने अपनी दुकान बढ़ाकर आधी सड़क पर दुकान लगाना शुरू कर दिया है जिससे सर्विस रोड पर पूरी तरह से अतिक्रमण हो गया है और सड़क संकरी और पतली हो गई है। सिक्स लेन के आधे मुख्य सड़क पर ऑटो वालों का कब्जा रहता है जिस कारण सुभाष चौक से गुजरने वाले अन्य भारी वाहन, निजी वाहन और दो पहिया वाहन के चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है जिससे हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है और कई बार इस चौक पर बड़ी दुर्घटना भी घट चुकी है। अगर सर्विस रोड की दुकानदारों से और सिक्स लेन सड़क को ऑटो वालों से अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया तो और भी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments