बीते दिनों 2 मई को मुनीडीह कोल वाशरी में कोयला सलरी में दबने से चार श्रमिकों की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु की घटना हुई थी,जहां गोपीनाथडीह व समशिखरा बस्ती में मृतक माणिक बाउरी, दीपक बाउरी,दिनेश बाउरी के परिजनों से आज झारखण्ड कोलियरी मज़दूर यूनियन बीसीसीएल जोन उपाध्यक्ष रतिलाल टुडू ने मिलकर ढाढस बंधाया। उन्होंने कहा कि प्रबंधन द्वारा मानी गई शर्तों में किसी भी तरह की परेशानी हो तो बताएं हम पूरी कार्रवाई पर नज़र रखें हुए हैं,जिन मृतकों का श्रमिक कार्ड निर्गत हुआ होगा उनके परिजनों को राज सरकार की सुविधा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर झामुमो नेता राजकुमार नापित समाजसेवी दिनेश सिंह,पंचायत समिति सदस्य राखाल दास, कतरास नगर सचिव संजय रजवार,झारखण्ड आंदोलनकारी एवं झामुमो वरीय नेता हरि ठाकुर,छोटू पाण्डेय,रामप्रसाद बाउरी मिथलेश दास शिवकुमार सोरेन सोनू कुमार आदि मौजूद रहे।
0 Comments