स्मृति में किया गया वृक्षारोपण
गोपालपुर निवासी स्वर्गीय वकील सिंह जी के श्राद्धकर्म के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उनकी पावन स्मृति में वृक्षारोपण भी किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जदयू के प्रदेश महासचिव एवं यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह, उनके दोनों सुपुत्र मनोज सिंह और सुनील सिंह, छोटू सिंह , सुभाष सिंह सुरेंद्र सिंह गणेश सिंह गुलटन सिंह प्रकाश सिंह दिलीप सिंह उत्तम सिंह रणजीत सिंह अजीत सिंह प्रिंस सिंह आनंदी सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय वकील सिंह के सामाजिक योगदान एवं उनके आदर्शों को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

0 Comments