-->

गोमो तथा आसपास के इलाकों में अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज़ अमन और भाईचारे का दिया संदेश।


गोमो : गोमो तथा आसपास के इलाकों के ईदगाहों एवं मस्जिदों में बृहस्पतिवार की सुबह ईद-उल-अजहा की नमाज़ अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। नमाज़ में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए और देश-दुनिया में अमन, भाईचारे व खुशहाली की दुआ मांगी गई। लोको बाजार जामा मस्जिद के इमाम-ओ-ख़तीब मोहम्मद मकसूद क़ासमी ने तमाम उम्मते मुस्लिमा को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह त्योहार कुर्बानी, त्याग और अल्लाह की रज़ा हासिल करने का पैगाम देता है। उन्होंने हज़रत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की कुर्बानी को याद करते हुए कहा कि इंसान को अल्लाह के हुक्म पर चलने और जरूरतमंदों, रिश्तेदारों व मोहल्ले के लोगों को अपनी खुशियों में शामिल करने का संदेश लेना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि ईद-उल-अजहा के मौके पर कुर्बानी का अमल सुकून और इत्मीनान के साथ करें तथा किसी तरह का दिखावा या शोर-शराबा न करें। इमाम मोहम्मद मकसूद क़ासमी ने बताया कि लोको बाज़ार जामा मस्जिद में ईद-उल-अजहा की नमाज़ सुबह 7:15 बजे अदा की गई।

Post a Comment

0 Comments