-->

मथुरा प्रसाद महतो ने किया तोपचांची थाना में 600 फीट डीप बोरिंग का उद्घाटन

 


तोपचांची थाना परिसर में लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या को दूर करने की दिशा में पहल करते हुए 600 फीट डीप बोरिंग का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो शामिल हुए। वहीं धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात रंजन, ग्रामीण एसपी मोहम्मद याकूब तथा प्रशिक्षु आईएएस सह हरिहरपुर थाना प्रभारी अंकित सिन्हा भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का गुलदस्ता एवं शॉल देकर स्वागत किया गया। इसके बाद विधायक मथुरा प्रसाद महतो और एसएसपी प्रभात रंजन ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर डीप बोरिंग का उद्घाटन किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, तोपचांची थाना प्रभारी लव कुमार, राजगंज थाना प्रभारी संजीव झा, कुबेर साव, राकेश दुबे समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments