
मुंबई, 18 मई, 2026: भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ इंडिया ने 18 मई, 2026 से प्रभावी करते हुये, 1 से 3 साल की अवधि के लिए 3 करोड़ रुपये से कम की मध्यम और दीर्घकालिक जमा राशियों (फिक्स्ड डिपॉजिट) पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। संशोधित दरें 1 वर्ष से अधिक एवं 2 वर्ष से कम की अवधि के लिए 6.50% प्रति वर्ष, 2 वर्ष से अधिक एवं 3 वर्ष से कम की अवधि के लिए 6.60% प्रति वर्ष और 3 वर्ष के लिए 6.70% प्रति वर्ष हैं। वरिष्ठ नागरिकों और अति वरिष्ठ नागरिकों को 6 महीने से 3 वर्ष से कम की परिपक्वता वाली जमा राशि पर अतिरिक्त 0.50% और 0.65% प्रति वर्ष ब्याज का लाभ मिलेगा। 3 वर्ष और उससे अधिक समय अवधि की जमा राशियों के लिए, बरिष्ठ नागरिकों और अति वरिष्ठ नागरिकों को लागू ब्याज दर पर अतिरिक्त 0.75% प्रति वर्ष और 0.90% प्रति वर्ष का लाभमिलेगा। इसके अलावा, नॉन कालेवल सावधि जमा राशियों (1) करोड़ रुपये से अधिक और न्यूनतम 1 वर्ष की अवधि के साथ) पर 0.15% प्रति वर्ष का अतिरिक्त व्याज भी मिलेगा। केवल कालेबल सावधि जमा पर ऋण और समयपूर्व निकासी की सुविधा भी उपलब्ध है। ग्राहक किसी भी बैंक ऑफ इंडिया शाखा या बीओआई ओमनी नियो ऐप इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से फिक्स्ड डिपॉजिट खोल सकते हैं।
0 Comments