-->

गोमो के सिकलाइन में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, इलाके में मची अफरा-तफरी

 


तोपचांची: धनबाद जिले के गोमो क्षेत्र स्थित सिकलाइन में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवती अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। देखते ही देखते सैकड़ों महिला और पुरुष मौके पर पहुंच गए और युवती को नीचे उतरने की अपील करने लगे। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद हरिहरपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी देर तक युवती को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। करीब घंटों की मशक्कत के बाद युवती टावर से नीचे उतरने को तैयार हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा। घटना के बाद हरिहरपुर पुलिस युवती को अपने साथ थाना ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। युवती के टावर पर चढ़ने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Post a Comment

0 Comments