-->

पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह से पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भारी भीड़


एसएसपी प्रभात कुमार की अपील अफवाहों पर न दें ध्यान, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति जारी

धनबाद न्यूज़:-जिले में पेट्रोल और डीजल खत्म होने की अफवाह फैलते ही बुधवार देर शाम कई पेट्रोल पंपों पर अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देखते ही देखते विभिन्न पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई जगहों पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों में अतिरिक्त पेट्रोल और डीजल भरवाने पहुंचने लगे, जिसके कारण सामान्य व्यवस्था प्रभावित हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की भी तैनाती की गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस भी अलर्ट मोड में नजर आई। इस बीच जिले के एसएसपी श्री प्रभात कुमार ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है।

Post a Comment

0 Comments