-->

तोपचांची में प्रखंड निम्न वर्गीय लिपिक के रूप में अजय कुमार ने संभाला पदभार।


तोपचांची: प्रखंड कार्यालय में अजय कुमार ने निम्न वर्गीय लिपिक के पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आम लोगों को उनके कार्यकाल में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। साथ ही विभाग द्वारा सौंपे गए सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। अजय कुमार ने बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था और जनहित को प्राथमिकता देने की बात कही।

Post a Comment

0 Comments