चन्द्रपुरा : सीबीएसई 12वीं कला संकाय में 500 में 499 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया स्तर पर भव्या टॉपर हुई है. भव्या रंजना बोकारो जिले के कसमार प्रखंड निवासी सह गोमिया के पूर्व विधायक श्री लंबोदर महतो के छोटे भाई राजीव रंजन जी की सुपुत्री है.भव्या की यह ऐतिहासिक सफलता पर आज पूरा क्षेत्र अपनी इस होनहार बेटी पर गर्व महसूस कर रहा है.भव्या रंजना को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं.
0 Comments