गोमो: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मोहर्रम तीज के अवसर पर रविवार, 28 जून 2026 की रात गोमो के कुरैशी मोहल्ला में पारंपरिक लाठी खेल का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के कई गांवों से आए खिलाड़ियों ने अपनी बेहतरीन कला, फुर्ती और पारंपरिक लाठी खेल के शानदार प्रदर्शन से उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। खिलाड़ियों के हैरतअंगेज करतबों पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजन समिति की ओर से सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से पगड़ी बांधकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
मोहर्रम तीज के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। पूरा आयोजन सौहार्द, अनुशासन और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ।


0 Comments