-->

गोमो में मोहर्रम तीज पर कुरानखानी, मिलाद शरीफ व लंगर का आयोजन

 


गोमो : लोको बाजार मस्जिद गली मोहल्ला में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मोहर्रम तीज के अवसर पर रविवार, 28 जून 2026 को ज्योति किन्नर के आवास पर हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में कुरानखानी, मिलाद शरीफ एवं लंगरखानी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कई उलेमा-ए-दीन ने शिरकत की और अपने संबोधन में करबला की जंग, हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी तथा इस्लाम में उनके त्याग, सब्र और इंसानियत के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला। उलेमाओं ने कहा कि करबला का वाकया आज भी सत्य, न्याय और मानवता की रक्षा के लिए प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों के साथ-साथ किन्नर समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी लोगों के बीच लंगर वितरण के साथ हुआ।



Post a Comment

0 Comments