बोकारो : बोकारो पुलिस ने जिले के प्रमुख चौक-चौराहों पर हाईटेक CCTV कैमरे लगा दिए हैं। ये कैमरे 24 घंटा चास से तेनुघाट तक वाहनों और चालकों पर नजर रखेंगे। ट्रैफिक नियम तोड़ते ही सिस्टम खुद एक्टिव होगा और सरकार के तय नियमों के अनुसार ऑनलाइन जुर्माना कट जाएगा।
ट्रैफिक DSP अजय प्रसाद ने बताया कि शहर को अनुशासित और सुरक्षित बनाने के लिए ये कदम उठाया गया है।
कहां लगे हैं कैमरे
चास: जोधाड़ीह मोड़, तलगढ़िया
बोकारो स्टील सिटी: नया मोड़, जैनामोड़
पेटरवार, तेनुघाट
अन्य चिन्हित स्थानों पर भी जल्द कैमरे लगाए जाएंगे।
नियम तोड़े... चालान पक्का!
- बिना हेलमेट वाहन चलाना: ₹1000
- बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाना: ₹1000
- रेड लाइट जंप करना: ₹1000
- गलत पार्किंग: ₹500
- मोबाइल पर बात करते गाड़ी चलाना: ₹1000
और अन्य सभी ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर स्वतः जुर्माना कटेगा।
बोकारो पुलिस की अपील है - नियमों का पालन करें, हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट लगाएं, ट्रैफिक लाइट और स्पीड लिमिट का ध्यान रखें। "सावधानी हटी... तो चालान पक्का!"
"नियम मानें, जीवन बचाएं। खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।"

0 Comments