-->

तालाब में डूबने से 26 वर्षीय आइसक्रीम विक्रेता की मौत


कतरास: सिनीडीह पंच मंदिर के पीछे स्थित बिशु तालाब में डूबने से एक 26 वर्षीय आइसक्रीम विक्रेता की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गिरिडीह निवासी अभिषेक गुप्ता के रूप में की गई है। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ तालाब के पास जमा हो गई। तालाब के किनारे मृतक की बाल्टी, चप्पल और गमछा बरामद हुआ है। इससे आशंका जताई जा रही है कि अभिषेक तालाब में स्नान करने के लिए उतरा था और इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया।

सूचना मिलने पर मधुबन थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, अभिषेक मूल रूप से गिरिडीह का रहने वाला था। वह सिनीडीह के थोक आइसक्रीम विक्रेता शत्रुघ्न सिंह से आइसक्रीम लेता था और फेरी लगाकर उसे बेचता था। पिछले कुछ दिनों से वह सिनीडीह पंच मंदिर के पास शत्रुघ्न सिंह के एक खाली आवास में ही रह रहा था। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही qहै।

Post a Comment

0 Comments